नहीं रहे संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश, राज्यपाल आनंदीबेन ने निधन पर जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 05:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।  पटेल ने उनके राजेन्द्र नगर स्थित ‘डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, भारती भवन' जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।       

राज्यपाल ने वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना की तथा दु:खी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

 

Ruby