आगरा का किला देखकर मंत्रमुग्ध हुईं राज्यपाल, मुसम्मन बुर्ज से किया ताज का दीदार

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 03:48 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार सुबह आगरा के किले का दीदार किया। किले की खूबसूरती देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गईं। साथ ही उन्होंने आगरा के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण भी किया।

आगरा का किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। किले के एक-एक हिस्से को आनंदीबेन पटेल ने देखा। राज्यपाल के साथ इस दौरान पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा। उन्होंने मुसम्मन बुर्ज से ताज को निहारा। साथ ही उन्होंने दयालबाग में राधा स्वामी समाधि का भी दौरा किया।

बता दें कि, 11 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है। इसमें भाग लेने के लिए राज्यपाल बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं। किला देखने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी और भोजन के बाद अपराह्न 4 बजे फतेहपुर सीकरी जाएंगी।

शाम 6 बजे वह सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगी। शुक्रवार को राज्यपाल खंदारी परिसर में होने वाले डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूर्वाह्न 11 बजे भाग लेंगी।

Deepika Rajput