राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 11:52 AM (IST)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचीं। जहां उन्होंने दोमुहिया तिराहा पर लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झुरी बिंद के प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद वह आईटीआई कालेज ग्राउंड पहुंचीे। जहां उन्होंने अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन की मदद से जनपद के प्रत्येक विद्यालय के मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण किए। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आजादी के शहीदों के द्वारा ही हम आजाद भारत में जी रहे हैं। भारत में रामराज्य आया है। आजादी के 100 साल पूरे होने पर पीएम चाहते है कि हमारा भारत विकसित हो। पिछड़े क्षेत्र में जहां बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं, वहा भारत सरकार काम कर रही है। जब राज्य और केंद्र सरकार बनाती है तो खोज-खोज कर लाभार्थियों के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

राज्यपाल ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्वयं सहायता समूह ने बहुत अच्छा किया। आज हम भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जब महिलाएं विकसित होती है तब भारत विकसित होता है। आज प्राइमरी स्कूलों में लड़कियां ज्यादा दिखाई देती हैं और लड़के कम दिखाई देते है। यूनिवर्सिटी में 80 प्रतिशत लड़कियां गोल्ड मेडल लाती है। उन्होंने कहा कि1975 में आंगनवाड़ी की शुरुवात हुई और 1998 तक आंगनवाड़ी केंद्र का पता नहीं चलता था ,लेकिन अब सरकार आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से योजनाएं चला रही है और उसका लाभ मिल रहा है। आँगन वाड़ी केंद्र के माध्यम से यूनिवर्सिटी चलाई जाए। यूनिवर्सिटी का रोल मॉडल बच्चों को दिखाए।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा पद्धति में सुधार की आवश्कता को बल देना पड़ेगा। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चहिए। एक-एक टीबी मरीज और बच्चे को गोद ले और पोषण आहार दे, वो बच्चा टीबी मुक्त रहेगा। 2025 तक टीबी मुक्त भारत होना चहिए। आज 3 लाख से ज्यादा टीबी के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रजा के सहयोग से बिना किसी से फंड लिए 12 हजार से ज्यादा टीबी मरीजों को किट वितरण किया। विकसित भारत की कल्पना के साथ राज्यपाल ने  अपना भाषण समाप्त किया।

ये भी पढ़ें.....
- 'BJP अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती...सेटिंग करने में माहिर है',दबी जुबानी दर्द बयां कर रहे राजभर

योगी कैबिनेट मंत्री का विस्तार रविवार की शाम तक होने का कयास लगाया जा रहा है। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान अब एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बीते महीनों के दौरान लगातार मंत्री बनने का दावा किया, लेकिन अब तक आठ महीने में मंत्री पद नहीं मिला तो सुर बदलते नजर आ रहे हैं। कभी कभी तो दबी जुबानी अपना दर्द भी बयां करत देते हैं।

Content Editor

Harman Kaur