राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह से की मुलाकात

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 06:51 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आवास जाकर उनसे भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

बाद में राज्यपाल पटेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास जाकर उन्हें नववर्ष के साथ ही उनके जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके शतायु होने की कामना की। गौरतलब है कि कल कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन था।

 

Tamanna Bhardwaj