बीते 3-4 शताब्दियों और 2019 के कुंभ में हैं अंतर: राम नाईक

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 05:22 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बीते 3-4 शताब्दियों में और 2019 के कुंभ मेले में अंतर है। इस बार कुंभ प्रयागराज में होगा, जबकि पहले इलाहाबाद में हो रहा था। 

कुंभ के लिए लोगों में अद्भुत आस्था 
राज्यपाल ने कहा कि यूएनओ ने कुंभ को दुनिया में मानवता की अनोखी धरोहर का दर्जा दिया है। कुंभ के लिए लोगों में अद्भुत आस्था है। प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा न्यायालय है, जिसमें 110 न्यायाधीश हैं। विश्व का अद्वितीय मेला कुंभ है। कुंभ आस्था और तपस्या का संगम है। 

उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा के कारण इलाहाबाद का नाम बदला गया। मुंबई का नाम अंग्रेजों ने बॉम्बे किया था। बॉम्बे का नाम मुंबई करने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा तो मान लिया गया। इसी तरह मद्रास का चेन्नई हो गया। मूल नाम यहां बदलने में देरी हुई, लेकिन देर से आया दुरुस्त आया। 
 

Deepika Rajput