अयोध्या में सीमा से पहले 3 प्रमुख मार्गों पर बनाए जाएंगे भव्य डाक बंगलेः केशव मौर्य

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 11:04 AM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बैठक में कहा कि अयोध्या में पर्यटन के दायरे को बढ़ने और उसकी महिमा व गौरव के अनुकूल विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या सीमा से पहले गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तीन प्रमुख मार्गों पर तीन भव्य डाक बंगले बनाए जाएंगे।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए तुरंत स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 40 लाख तक की सीमा तक के ठेकों में आरक्षण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। राज्य की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाने की भी कार्य योजना बनाई जाए। कांवर पथ की योजना को भी मूर्तरूप देने में तेजी लाई जाए। सड़कों के लिहाज से पिछड़े जिलों का चयन करते हुए प्राथमिकता पर इन्हें बनाने का काम किया जाए। मौर्य ने कहा कि काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण, सेतु निगम व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कामों का मुख्यालयों पर एलईडी के माध्यम से प्रचार कराया जाए। सड़कों पर केबिल बिछाने के लिए डक्ट निर्माण पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां भी मानक के अनुरूप न बने स्पीड ब्रेकर को ठीक कराया जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static