ग्रैंड रोड शो में योगी आदित्यनाथ का दावा- 80% से अधिक सीटें जीतकर BJP बनाएगी सरकार

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:59 AM (IST)

लखनऊ: राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम को एक ग्रैंड रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई 80 बनाम 20 की है। प्रदेश में भाजपा 80 फीसदी सीट जनता के आशीर्वाद से जीतेगी। 20 प्रतिशत में बसपा, सपा और कांग्रेस में बंटवारा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है. हमने जो कहा, करके दिखाया है।

 

बता दें कि लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में एक ग्रैंड रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा आतंकवाद समर्थक है। पेशेवर अपराधी और माफियाओं को प्रश्रय दे रही है। योगी ने कहा कि जो लोग धमकी दे रहे हैं, वह जानते हैं, 10 मार्च के बाद इनकी क्या दुर्गति होनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार फिर से सरोजनीनगर सीट को जीतेगी। सीएम योगी ने कहा कि 23 फरवरी को आप सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj