ग्रेटर नोएडा: दो पक्षों के खूनी संघर्ष में दो की मौत, एक की हालात गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 01:07 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में शुक्रवार की सुबह मृतक आकाश व गजेंद्र के पिता मिर्जापुर की तरफ से टहलने के लिए निकले थे। जब वो वापस गांव की तरफ आ रहे थे। रास्ते में सतीश व काला ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। रबूपुरा थाने में इसकी तहरीर दी गयी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वही पीड़ित परिवार ने शाम के समय आरोपियाें से  कहा सुनी की तो  देर शाम करीब 9 बजे आकाश, गजेंद्र, सुभाष व अन्य परिवार के लोग अपनी दो गाडिय़ों से आ रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में घेर लिया और गोलियां बरसाई जिसमें आकाश भाटी व गजेंद्र भाटी की मौत हो गई।

सुभाष के साथ अन्य दो लोग घायल हो गए।  जिन्हे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। वही सुभाष की हालत नाज़ुक बनी हुई है। आपको बता दें कि इन दोनों पक्षों के बीच दीवाली से पहले  से बाइक हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय भी आरोपिओं की तरफ से फायरिंग की गई थी जिसमें आकाश  की टाँग में गोली लगी थी।  पीड़ित की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाने पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पहले हमारी सुनी होती तो हमारे लोगों की जान न जाती। 

वहीं आपको बता दें कि मृतक आकाश भाटी बॉडीबिल्डिंग का चैम्पियन है। पीड़ित परिजनों की माने तो बीते   दीपावली से पहले धीरन्द्र, प्रेमपाल, सतीश काला , सुंदर सहित अन्य लोगों से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे आकाश भाटी को गोली मारी थी जोकि टाँग में लगी थी। जिसके बाद आरोपिओं के खिलाफ रबूपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन आरोपिओं के खिलाफ पुलिस की तरफ से कार्यवाही करने की बजाय मामले को दबाने का  दबाब बनाया जा रहा था। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह मृतकों के पिता को पीटा  फिर शाम होते होते  उन्हें रास्ते में घेर लिया और गोलियां बरसाई जिसमें आकाश भाटी व गजेंद्र भाटी की मौत हो गई।

डॉक्टर की माने तो पुलिस द्वारा करीब 30 वर्षीय  आकाश  को अस्पताल लाया गया था जोकि पहले से ही मृत अवस्था में था। उसके बाएं हाथ में गोली लगी थी जोकि शरीर के अंदर चली गयी थी। वही आपको बता दें कि करीब 24 वर्षीय गजेंद्र को यथार्थ अस्पताल में ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस के आलाधिकारिओं की माने तो पीड़ित परिवार की और से दी गई तहरीर पर पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।  जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

 

Ajay kumar