ग्रेटर नोएडा: बदमाशों की पुलिस से दिनदहाड़े मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 12:49 PM (IST)

नोएडा ग्रेटर: नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पुलिस ने गोली लगने के बाद धर दबोचा। इस दौरान दूसरा बदमाश फरार हो गया था, जिसका पीछा पुलिस टीम कर रही थी। इसके बाद दूसरे बदमाश से हुई मुठभेड़ का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें कॉम्बिंग के दौरान बदमाश एक घर में भागकर छुप गया था। जिसका पीछा करते हुए पुलिस भी घर में रेलिंग को फांदकर दाखिल हुई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी करवाई करते हुए बदमाश को धर दबोचा।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश मुजफ्फरनगर का रहने है। कुछ दिनों पहले ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर एमएलसी के रिश्तेदार से भी स्नैचिंग की थी। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने अपनी टीम के साथ कॉम्बिंग के दौरान घर में घुसकर बदमाशों को पकड़ा है। चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पहले गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद दूसरा बदमाश सेक्टर के अंदर घुस गया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी ने बताया  कुछ दिन पहले  बीटा 2 क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी उसके बाद से बीटी 2 की क्राइम ब्रांच पुलिस काम कर रही थी। आस-पास के लगे हुए सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा था। कुछ प्वांटि बदमाशों के आने जाने के रास्ते चिन्हित किए गए थे। उन्होंने बताया कि आज हमारे पास सूचना आई थी कि एक पेट्रोल पंप के पास चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। उसके बाद से पुलिस टीम रवाना की गई। उसके बाद बदमाश एक घर में भागकर छुप गया । उसके बाद उस घर को पुलिस ने घेर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की। हालांकि इस में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। इसमें बदमाश को गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया आरोपियों के अपराधिक इतिहास का पता लगा जा रहा है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static