सुहागरात से पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ दूल्हा, फिर इस हालत में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 01:23 PM (IST)

पीलीभीतः शादी की खुशियां पलक झपकते मातम में कैसे बदल जाती हैं, इसी बानगी यूपी के पीलीभीत में देखने को मिली है। जहां शादी के बाद पहली रात को दुल्हे की लाश पेड़ से लटकती मिली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारना चाहा तो  परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव नहीं उतारने दिया। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध रह गया तो वहीं शादी के बाद सुहाग उजड़ जाने पर नई नवेली दुल्हन अपनी किस्मत पर आंसू बहा रही है।

बता दें कि गांव सिसइया साहब के परमाल सिंह यादव का बिलसंडा रामनगर कॉलोनी में मकान है। 9 दिसम्बर को उनके छोटे बेटे लोकेन्द्र की शादी हुई। लोकेन्द्र ग्राम प्रधान थे। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर के महेन्द्र पाल की बेटी सरला से हुई। दस दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर घर आ गये। इसी रात को करीब 11 बजे के आसपास फोन से बात करने के बाद प्रधान घर से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा गया। जिसके बाद से ही लोकेन्द्र लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारी में खोज की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तो पुलिस ने घर पहुंचकर दुल्हन से भी बातचीत की।

2 खोजने के बाद तीसरे दिन शनिवार शाम को घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली। शव की शिनाख्त होने पर भारी तादाद में लोग मौके पर पहुंचे। वहीं इंस्पेक्टर बिरजाराम सहित भारी पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जवान बेटे को खोकर पिता, मां, भाई और बहन सब बेसुध थे। तो वहीं नई नवेली दुल्हन सारे सपने टूट गए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static