अकेले जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी तोड़ा दम...हेलिकॉप्टर हादसे में ये 14वीं मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 01:54 PM (IST)

देवरिया: विमान हादसे में इकलौते बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का भी निधन हो गया है। वासुसेना इसकी जानकारी दी है। 95 फीसदी शरीर जलने के बाद बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस तरह अब हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 यात्रियों का निधन हो चुका है। 

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे। माता-पिता भोपाल में रहते हैं। अभी यह साफ नहीं है कि अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में होगा या यूपी में। एयरफोर्स ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की पुष्टि कर दी है।

इस पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।
 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj