कानपुर में छीनाझपटी के दौरान गार्ड की बंदूक से चली गोली, अंडा विक्रेता की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 11:00 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने के दौरान चली गोली से अंडा विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात कल्याणपुर के रतन ऑरबिट अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक अवस्थी के घर बच्चे के जन्म की खुशी में रात पार्टी चल रही थी । वहीं गेट के सामने मकड़ीखेड़ा निवासी 18 वर्षीय चेतन सिंह अंडे की दुकान करने वाला चेतन अपार्टमेंट में अंडे की डिलीवरी करने गया था।

अभिषेक के घर जाते समय चेतन को गेट पर खड़े गार्ड विजय बहादुर ने रोक लिया। उन्होंने बताया इस बात पर चेतन और गार्ड के बीच झगड़ा हो गया। चेतन गार्ड की बंदूक छीनने लगा, तभी गोली चल गई और चेतन को जा लगी। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Anil Kapoor