गुन्डाराज के हवाले हुआ यूपी: स्वामी प्रसाद

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2017 - 08:39 PM (IST)

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश गुन्डा राज के हवाले हो चुका है। उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है। जिसे जनता को हटाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी। उनके राज्य में तमाम घोटाले किए गए। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याजमुक्त कर्ज दिया जाएगा। लड़कियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। यदि फर्रुखाबाद का विकास चाहते हो तो हमारी पार्टी को प्रदेश में सत्ता में लाना होगा।

बसपा और सपा विकास के मार्ग में रोड़ा बने हैं। इन्हे हटाना होगा। 70 लाख नौजवानों को नौकरी या रोजगार दिया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ने दलितों और पिछड़ों का कभी भला नही किया। उन्होंने केवल अपना ही भला किया है।