गुन्नौर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 04:01 PM (IST)

गुन्नौर विधानसभा संख्या-111
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायुं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 111 गुन्नौर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 41 हजार 367 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 91 हजार 799 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 568 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां समाजवादी पार्टी ने दो बार जीत दर्ज की है जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। साल 2007 के चुनावों में इस सीट से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर लड़ाई टफ होगी। क्योंकि जैसी स्थिति पार्टी के भीतर है, उससे स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार समाजवादी पार्टी की अंर्तकलह से किस पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता है।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामखिलाड़ी सिंह यादव ने कांग्रेस के अजीत सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के भूपेंद्र सिंह रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के बृजपाल सिंह शाक्य रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव ने बीएसपी के आरिफ अली को मात दी थी। जेडीयू के भूपेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के पियूष रंजन यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के अजीत कुमार ने समाजवादी पार्टी के राम खिलाड़ी को मात दी थी। बीएसपी के ऋषिपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर आरपीडी के राजपाल रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें