बिना अनुमति के फ्लैट में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, 4 नाइजीरियन महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 11:52 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक फ्लैट में बिना परमिशन के शराब पार्टी चल रही है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान  4 नाइजीरियन पुरुष व 4 नाइजीरियन महिला व 1 भारतीय पुरुष को 28 बोतल अंग्रेजी शराब व 171 बियर की केन व नशीला पाउडर समेत गिरफ्तार किया है।



जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन के एक फ्लैट में शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी में  4 नाइजीरियन पुरुष व 4 नाइजीरियन महिला व 1 भारतीय पुरुष शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार पूछताछ शुरु कर दी है। आरोपियों ने नशीले पदार्थ को बाथरूम में छिपा दिए थे।



पुलिस ने बताया कि इन सभी के पासपोर्ट और वीजा की जांच की रही है ये लोग यहां करने क्या आए थे और कब से यहां रह रहे है। एंबेसी से बातचीत के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने फ्लैट के बाहर पोस्टर लगाकर पार्टी आर्गनाइजर की थी। इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से नहीं ली गई थी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Content Writer

Ramkesh