बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में आई गिरावट...फसल बर्बाद होने से किसानों की टूटी कमर

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 05:03 PM (IST)

नोएडा: नोएडा और एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। नोएडा शनिवार को आसमान में काले बादल छा गए कई स्थानों पर बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरने लगे। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट आई है और तेजी से बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश और ओले काफी नुकसानदेह साबित हो रहे है।

तेज बारिश के साथ गिरते ओले शहर में रहने वालों के मन में जरूर रोमांच पैदा करते होगे, लेकिन किसानों को ये असमान से बरसती आफत के समान लगते है। नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और उसके साथ कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। नोएडा के सेक्टर 63, 58, 62, 61 में तेज बारिश हो रही है। इन ओलो का आकार भी काफी बडा, जिनसे बचने के भाग बचना पड़ा। इस के कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके कारण सडक पर गाड़ी चला मुश्किल हो गया। 

बारिश की वजह से मौसम में बढ़ी ठंड ने लोगों को काफी राहत दी है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। ओले गिरने से जिससे किसानों की गेंहू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानो का कहना है कि बारिश के साथ ओले पड़ने से खड़ी गेंहू, चना, सरसों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। किसान फसल बर्बाद होने से फिर एक बार मुसीबतों में घिर गए हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj