मौसम की बेरूखी के चलते परवान न चढ़ सका गोवर्धन में हैलि-परिक्रमा का पहला प्रयास

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 11:28 AM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम द्वारा लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या व इलाहाबाद में धार्मिक एवं पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले सैलानियों को जॉयराइड दिलाने की महत्वाकांक्षी का गोवर्धन में हैलि-परिक्रमा कराने का पहला ही प्रयास मौसम की बेरुखी के चलते परवान न चढ़ सका।      

राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं को साकार करने के लिए निगम ने मथुरा के गोवर्धन कस्बे में लगने वाले ‘मुड़िया पूनों’ मेले में गिरिराज पर्वत की तीन दिन तक सप्तकोसीय हैलि-परिक्रमा लगवाने की योजना बनाई थी। निगम के अधिकारियों ने 26 से 28 जुलाई तक तीन दिन पांच-पांच तीर्थयात्रियों के दल को आठ मिनट की हवाई परिक्रमा कराने का प्लान बनाया था जिसके लिए इस बार 2800 रुपए भाड़ा वसूला जाना था।      

पर्यटन विभाग के स्थानीय अधिकारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘हमने तो गोवर्धन में पूरी व्यवस्था कर रखी थी। निगम के प्रबंधक नीरज भी खुद वहां मौजूद थे। हैलिपैड की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए थे, किंतु दिल्ली स्थिति एटीसी (एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल) से क्लीयरेंस न मिल पाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी का हेलिकॉप्टर वहां से गोवर्धन के लिए ही उड़ान नहीं भर पाया तो यहां यह सेवा कैसे दी जा सकती थी। 

Ruby