आधा दर्जन असलहा धारी डकैतों ने दो घरों पर डाला डाका, विरोध करने पर महिला को मार दी गोली

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 11:14 AM (IST)

सीतापुरः उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं।उनके कड़े एक्शन की वजह से जहां बदमाशों के पसीने छूट जाते हैं। इसके बावजूद दबंगों व बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा डकैती का मामला प्रदेश के सीतापुर का है। जहां रविवार की सुबह आधा दर्जन असलहा धारी डकैतों ने दो घरों पर डाका डाला। वहीं डकैतों के सामान समेटने के दौरान जब घर की महिला की नींद खुली और उसने विरोध करना शुरू कर दिया तो डकैतों ने महिला को गोली मार दी।

बता दें कि मामला तालगांव कोतवाली क्षेत्र के अगरपुर गांव का है। जहां रामहेत और उसकी पत्नी विनीता घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। रविवार तड़के करीब 4:00 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने घर में धावा बोला और सामान बटोरने के दौरान महिला को गोली मार दी, वहीं महिला का पति व देवर जख्मी हो गए हैं। परिवार ने तत्परता दिखाई और लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। वहीं डकैती व मर्डर क कांड इस बाबत एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि एक आरोपी पकड़ा गया है। जल्द ही अन्य गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static