शाइस्ता परवीन पर दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे, पुलिस कर रही है हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 11:49 AM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित मामले उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इसी मामले में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की लगातार तलाश की जा रही है। शाइस्ता के प्रयागराज आने पर मुकदमा दर्ज करने के बाद धूमनगंज पुलिस ने अधिकारियों से परामर्श मांगा है। जानकारी मिली है कि, शाइस्ता के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। जिसके बाद अब पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है।



बता दें कि, उमेशपाल हत्याकांड मामले में नामजद शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। पुलिस उसकी अब तक तलाश नहीं कर पाई। वो 50 हजार की इनामी है और पुलिस ने उसे माफिया घोषित कर दिया था। दरअसल, पुलिस को यह जानकारी मिली कि, अतीक और अशरफ की हत्या की सूचना मिलने पर शाइस्ता परवीन शूटर के साथ प्रयागराज पहुंची थी। वो अतीक के जनाजे में शामिल होकर आखिरी बार उसका चेहरा देखना चाहती थी। इसके बाद धूमनगंज इंस्पेक्टर ने दो मई में एक एफआईआर दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः सपा ने लगाया BJP पर बड़ा आरोप, कहा- 'मतदान में हुई धांधली...मुस्लिमों को नहीं डालने दिए वोट'



शाइस्ता के इनाम की राशि हो सकती है दोगुना
पुलिस लगातार शाइस्ता की तलाश में दबिश दे रही है। शाइस्ता के इनाम की राशि भी दोगुना हो सकती है। अब तक शाइस्ता के खिलाफ दर्ज आधा दर्जन मुकदमों के बारे में पता चला है। इसमें सबसे प्रमुख उमेश पाल और दो सिपाहियों की हत्या में दर्ज एफआईआर है। इसमें अतीक और अशरफ के साथ शाइस्ता को भी नामजद किया गया था। इसके अलावा बेटे अली का फर्जी आई कार्ड बनवाने, असलहों का लाइसेंस लेने के लिए तथ्यों को छिपाने और अवैध असलहा रखने जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड की जांच में साफ-साफ शाइस्ता की भूमिका का उल्लेख किया है। अब पुलिस सभी दर्ज मुकदमों की जानकारी निकाल रही है। इसके बाद शाइस्ता की हिस्ट्रीशीट खोली जा सकती है।

Content Editor

Pooja Gill