Loksabha Election 2019: एक नजर हमीरपुर लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 01:10 PM (IST)

हमीरपुरः बुंदेलखंड के लोकसभा सीटों में से एक है हमीरपुर सीट। इस सीट पर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। यह सीट बांदा मंडल का हिस्सा है। हमीरपुर यमुना और बेतवा नदी के किनारे बसा है। साथ ही यहां काफी पर्यटन स्थल भी हैं। इस सीट पर 16 बार हुए लोकसभा चुनाव में 7 बार कांग्रेस जीत चुकी है। 1952 से 1971 तक लगातार 5 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की, लेकिन 1977 में लोकदल ने ये सीट कांग्रेस के हाथों से छीन ली। इस सीट पर 1980 में दुबारा कांग्रेस ने वापसी की। 1984 के कांग्रेस लहर में भी कांग्रेस ही यहां से जीती। 1989 में जनता दल ने कांग्रेस से ये सीट जीत ली। 1991 में हुए चुनाव में बीजेपी ने ये सीट जीती।
PunjabKesari
इसके बाद 1996 और 1998 में भी बीजेपी ने ये सीट अपने पास ही रखी। 1999 में बसपा के अशोक चंदेल यहां से जीत कर संसद पहुंचे। 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के राजनारायण भदौरिया ने यहां जीत हासिल की। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के विजय बहादुर सिंह यहां से संसद पहुंचे, लेकिन 2014 के मोदी लहर में बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने इस सीट पर जीत हासिल की।

हमीरपुर में 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
इस लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं। हमीरपुर, राठ, महोबा, चरखारी और तिंदवारी विधानसभा सीटें शामिल है।
PunjabKesari
समय में इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.विधानसभा सीटें तीन जिलों से मिलाकर बनाई गई हैं।2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से यहां सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
PunjabKesari
सपा, बसपा समेत दूसरे क्षेत्रीय दलों का यहां से सूपड़ा साफ हो गया था।

एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
PunjabKesari
बात करें मतदाताओं कि तो हमीरपुर लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख 38 हज़ार 107 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 47 हज़ार 611 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 90 हज़ार 451 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 45 है।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

हमीरपुर लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर बीजेपी के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने चुनाव जीता था। चंदेल ने सपा प्रत्याशी विशभंर प्रसाद निषाद को हराया था..पुष्पेंद्र चंदेल को कुल 4 लाख 53 हज़ार 884 वोट मिले थे। जबकि विशंभर प्रसाद निषाद को कुल 1 लाख 87 हज़ार 96 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के राकेश कुमार गोस्वामी रहे..गोस्वामी को कुल 1 लाख 76 हज़ार 356 वोट मिले थे।

एक नजर लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजों पर
PunjabKesari

2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने ये सीट जीती थी। बसपा के विजय बहादुर सिंह ने कांग्रेस के सिद्धा गोपाल साहू को हराया था। विजय बहादुर सिंह को कुल 1 लाख 99 हज़ार 143 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के गोपाल साहू को 1 लाख 73 हज़ार 641 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा के अशोक कुमार चंदेल रहे थे। चंदेल को 1 लाख 65 हज़ार 938 वोट मिले थे।

एक नजर लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजों पर
PunjabKesari

2004 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के राजनारायण उर्फ रज्जू भैया ने यहां से जीत दर्ज की थी। राजनारायण ने बसपा के अशोक चंदेल को हराया था। राजनारायण को कुल 2 लाख 20 हज़ार 917 वोट मिले थे। वहीं बसपा के अशोक चंदेल को 1 लाख 83 हज़ार 763 वोट मिले थे...वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा चरण राजपूत रहे। गंगाचरण को 1 लाख 11 हज़ार 673 वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static