हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति, मुलाकात कर बांटी ड्राई राशन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 02:19 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ की विभीषिका ने सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया है, तो वहीं सैकड़ों किसानों की फसल भी बर्बाद हुई है। जिससे बाढ़ पीड़ितों के सामने पेट भरने के लाले पड़े हैं।  ऐसा में शासन और प्रशासन की ज़िम्मेदारी बनती है कि लोगों को जरूरत की सभी सुविधाए उपलंब्ध कराए जाने की जिम्मदारी है। जिससे कम से कम बाढ़ पीड़ितों का पेट भर जाए, और बाढ़ पीड़ितों को चिन्हित करते हुए उनको कुछ आर्थिक मदद मिल जाए। जिससे उनके पास सर छिपाने की जगह उपलब्ध हो जाए।

वहीं इस मामले को सरकार ने संज्ञान में लेते हुए आज केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को हमीरपुर भेजा है।  इन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनको ड्राई राशन वितरित किया।  मंत्री के निर्देश पर अब प्रशासन पीड़ितों को चिन्हित कर बेघर हुए लोगों को  जल्द से जल्द चिन्हित कराते हुए आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराएगा। जिससे  बाढ़ पीड़ित अपना आशियाना बना लेंगे। क्यूँ आने वाला मौसम सर्दी का हालांकि केन्द्रीय मंत्री ने सभी की समस्याओं का समाधान निकालने की बात कही है।
 

Content Writer

Ramkesh