हमीरपुर: यमुना किनारे मिले माँ बेटे के शव से सनसनी, कागजात ने खोला राज

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 06:04 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में आज यमुना नदी किनारे एक महिला और उसके बेटे का शव मिले, दोनों बिहार के रहने वाले हैं।  

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को यमुना नदी की तलहटी में महिला का शव बरामद किया और आज कुछ दूरी पर एक बच्च्चे का शव बरामद हुआ था। उनके पास से मिले बैग में कपड़ों के अलावा कागजात वा फोन नंबर लिखें हैं। उनकी शिनाख्त किशनगंज बिहार के बहादुरगंज इलाके कोराद बनगवां निवासी दीपू दास की पत्नी 30 वर्षीय निरमा कुमारी दास और उसके तीन वर्षीय पुत्र अंगराज सिंह के रुप में की गई। महिला की ससुराल गुजराल पोखर जिला उत्तर दिनागपुर पश्चिम बंगाल है।       

उन्होंने बताया कि बैग में मिले फोन नंबर के आधार पर महिला के भाई से बातचीत कर उनकी शिनाख्त की गई। पुलिस के अनुसार अधिक दूरी होने के साथ अपनी गरीबी का हवाला देकर उन लोगों ने यहां आने में दिक्कत महसूस की है। पुलिस के अनुसार चार दिन पहले महिला को बिहार के किशनगंज इलाके के सुरौली बुजुर्ग में देखा गया था। महिला के शरीर में चोट के निशान नहीं है।       

गौरतलब है कि यमुना नदी में बह कर आए शवों के साथ इन्हें भी जोड़कर चल रही थी लेकिन महिला और बच्चे की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिए।

Content Writer

Umakant yadav