अगर मैंने कुछ गलत किया है तो फांसी पर लटका दें: कुलदीप सिंह सेंगर

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 10:33 AM (IST)

लखनऊ: भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए और उनकी आखों में तेजाब डाल दिया जाना चाहिए।

उन्होंने जिला न्यायधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष दावा किया कि पीड़िता के पिता की हत्या में उनकी संलिप्तता नहीं है, जिनकी 9 अप्रैल 2018 को न्यायिक हिरासत में मौत होगई थी,और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सी. बी .आई ने सेंगर एवं अन्य के लिए अधिकतम सजा की मांग की जिसमें दोषी करार दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Ajay kumar