झांसी: पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 01:35 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में नशे की हालत में पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक -शहर(एसपी सिटी) विवेक त्रिपाठी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी चौकी क्षेत्र में ग्वालटोली मोहल्ला में पुलिस पर फायरिंग करने वाले रिटायर्ड फौजी श्याम सुंदर अहिरवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। श्याम सुंदर पर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है। घरेलू विवाद के चलते परिजनों के साथ मारपीट के मामले की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम पीआरवीकर्मी हसारी चौक क्षेत्र में गये थे। जब वह संबंधित घर में पहुंचे तो नशे की हालत में श्याम सुंदर से पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। 

आरोपी की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी ने चार टीमों का गठन किया और 12 घंटे से भी कम समय में आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से वह लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है जिससे फायरिंग की गई थी। घरेलू विवाद के बीच पुलिस के पहुंचने से बौखलाएं श्यामसुंदर ने नशे की हालत में फायरिंग की बात कबूल की। उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कारर्वाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static