भाजपा के शासनकाल में चरम पर है महिलाओं व बच्चियों का उत्पीड़नः अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 01:49 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात और फिर उसकी निर्मम हत्या पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं व बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है।

यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि दुष्कर्म, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बनी है । पिछले शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में बारह साल की बच्ची शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था जिसकी दुष्कर्म के बाद आंख निकाल ली गई थी तथा पूरे चेहरे को बुरी तरह से विभत्स कर दिया गया था।

सपा मुखिया ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे हैं भाजपा को इसमे परेशानी क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक आम जनता सब परेशान हैं, अस्पतालों में दवाई नहीं है। यादव ने अलीगढ़ विधायक पुलिस विवाद पर कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहेंगे कि ठोको तो विधायक पुलिस को पुलिस विधायक को ठोक रही, ये सिखा कौन रहा है। दरअसल सपा सरकार में किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यो को भाजपा सरकार छीनने का काम कर रही।

 

 

Author

Moulshree Tripathi