SP-BSP गठबंधन को मजबूती देने UP पहुंचे हार्दिक पटेल, बोले- देश संविधान से चलता है मोदी से नहीं

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 05:16 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साथ सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी उनके साथ दिखे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में सपा-बपसा गठबंधन को मजबूती देने आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होना पड़ेगा। भाजपा काफी मजबूत पार्टी है। हमको उसके खिलाफ काफी योजना बनाकर लडऩा होगा।

पटेल ने कहा कि भाजपा के पास बहुत पैसा है। हमको भाजपा से लड़ने के लिए बूथ स्तर पर जाना पड़ेगा। यहां पर सपा-बसपा के गठबंधन को बेहद मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई झूठ बोलते हैं। और बार बार बोलते हैं ताकि सबको सच लगे। मां गंगा के रास्ते आज मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने गुजरात मॉडल दिखा कर देश का महौल खराब कर रखा है। आज देश का यूथ देश का किसान मुश्किल से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब है। लोग सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
 

Tamanna Bhardwaj