हरदोई: बाढ़ भी न डिगा सकी दूल्हे का हौंसला,पैदल गया बारात लेकर नाव पर बैठाकर लाया दुल्हन

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 09:24 PM (IST)

हरदोई: जिले में बाढ़ के पानी से कई इलाकों में जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में शाहाबाद इलाके में एक दूल्हे के हौंसले को बाढ़ का पानी डिगा न सका।अपनी बारात लेकर दूल्हा कई किलोमीटर पैदल घुटने भर पानी में चला और नाव पर दुल्हन को विदा कराकर ले गया। हालांकि नाव के लिए दूल्हे व ग्रामीणों को धरने पर बैठना पड़ा। शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

PunjabKesari

बाढ़ के बावजूद पैदल ही शादी में जाने का फैसला किया
दरअसल बाढ़ प्रभावित गांव में रहने वाले दूल्हे राहुल की गुरुवार को शाहाबाद के कालगाढा बारात जानी थी लेकिन बाढ़ की वजह से गांव के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में गांव के लोगों ने बाढ़ के बावजूद पैदल ही शादी में जाने का फैसला किया। पूरी बारात दूल्हे को लेकर शादी में जाने के लिए पैदल ही निकल लिए। दूल्हे राहुल के सिर पर सेहरा सजा था तो गले में नोटों की माला डली हुई थी। नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी बारात बाढ़ के पानी को पार कर गांव के बाहर निकली। सिर पर मौर और पैंट को हाथ में लेकर किसी तरह एक किलोमीटर तक पानी में चलते हुए ससुराल पहुंचा। वहां एक सूखे स्थान पर शादी की सभी रस्में निभाई गईं। शुक्रवार करीब 5 बजे बारात दुल्हन को लेकर वापस हुई तो बरातियों ने प्रशासन से नाव की मदद मांगी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सब धरने पर बैठ गए जिसके बाद नाव की व्यवस्था की गई तब दुल्हन ससुराल पहुंची।
PunjabKesari

कोई भी अधिकारी कुछ सुन नहीं रहाः राहुल 
दूल्हा राहुल से बात की गई तो बताया कि कल हमारी बारात गई थी आज लौटी है। यहां बैठे बैठे 2 घंटे हो गए हैं कोई भी अधिकारी कुछ सुन नहीं रहा है। अब हम घर कैसे वापस जाएंगे। बाढ़ के बीच की गई शादी इलाकेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static