हर्ष फायरिंग से सन्नाटे में बदला शादी का समागम, 5 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 02:27 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में  हर्ष फायरिंग हो गई। बारात चढ़ाते समय हुई हर्ष फायरिंग में 5 लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। इस फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी, जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल घटना एक शादी सामारोह की है। जहां पर अछनेरा से बारात आई थी। सभी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। तभी अचानक अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से माहौल को खामोश कर दिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि मौके पर भगदड़ मच गई और शादी की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गई।

इस हर्ष फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग की बात पर पुलिस लीपापोती कर रही है। साथ ही मामले को दो पक्षों में झगड़े का रूप देने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक हर्ष फायरिंग का मामला है। फिलहाल मौके से दूल्हे के पिता के साथ 3 लोगों को हिरासत कर लिया गया है।