हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 04:29 PM (IST)

अम्बेडकरनगरः अम्बेडकरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां विश्व प्रसिद्ध दरगाह शरीफ किछौछा में अमीरे मिल्लत जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लग गई। जिस कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया।  वहीं आक्रोशित लोगों ने जुलूस पर जमकर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक मामला बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह का है, जहां पर एक जुलुस के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा  रही थी और हर्ष फायरिंग के दौरान एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली लगने के बाद भीड़ आक्रोशित हो उठी और जुलुस पर पथराव शुरू कर दिया। किसी भी व्यक्ति को घटना स्थल पर भीड़ द्वारा वीडियो बनाने पर भी रोका  है और जलालपुर बसखारी मार्ग को आक्रोशित भीड़ ने जाम कर पूरी बाजार बंद कर दिया गया।

प्रशासन और पुलिस को भी लोगों ने रोक लिया। रोड जाम कर दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।