हरियाणा मार्का देसी शराब की 75 पेटी सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 03:28 PM (IST)

सरसावा: हरियाणा से उत्तर प्रदेश को तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का देसी शराब की 75 पेटियां पुलिस ने पकड़ी हैं। साथ ही 2 गाडिय़ों सहित 2 लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों के चलते शराब की खपत बढऩे से तस्करों ने भी अपनी चाल बढ़ा दी है। बुधवार रात 9 बजे के करीब पिलखनी के पास थानाध्यक्ष यशपाल धामा के निर्देश पर पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

तभी हरियाणा की ओर से आ रही एक मारुति-800 कार तथा बोलौरो पिकअप को पुलिस ने रुकवाया और उसकी तलाशी ली। पिकअप गाड़ी में आलू की बोरियों के नीचे पुलिस को 60 पेटियां हरियाणा मार्का देसी शराब की मिलीं तथा मारुति गाड़ी से भी 15 पेटियां शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों के चालक कुरुक्षेत्र निवासी ईशांत तथा प्रदीप को गिरफ्तार कर गुरुवार को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।