हैवानियतः नशे में धुत दरिंदे ने मासूम का किया रेप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 12:51 PM (IST)

फतेहपुरः यूपी में बदामशों के हौसले इतने बुलंद है कि उनके लिए चोरी, लूटपाट, रेप, गैंगरेप, हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देना मानों मामूली से बात है। ताजा मामला फतेहपुर का है। जहां नशे में धुत युवक ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला मलवां थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ खेतों में मवेशी के लिए गई थी। तभी गांव का एक दरिंदा जो नशे में धुत था। उसने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मासूम की तरफ दौड़े। इतने में युवक मौके से फरार हो गया।

मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी। कड़ी मशकत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। उधर, मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।