हाथरस: नेशनल हाइवे पर कार और कंटेनर में भिड़ंत, कार सवार तीन लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 03:17 PM (IST)

हाथरस (सूरज मौर्य) : जिले में शनिवार की रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर आगरा अलीगढ़ बाईपास  के पास त्यागी होटल के सामने दिल्ली से  अलीगढ़ जा रहे आइटेन कार और कंटेनर में आमने सामने की भिडंत हो गई। जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

घर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे मृतक
आपको बता दे कि चंद्रपाल उर्फ कालू पुत्र रामसनेही निवासी शहीद सुखदेव नगर अशोक विहार दिल्ली, अपने दो साथियों चंदन कुमार निवासी जौनपुर व दिनेश निवासी गांव बहरदोई थाना सादाबाद हाथरस के रहने वाले थे। तीनों साथ एक साथ दिल्ली में काम करते हैं। शनिवार को दिनेश के घर पर माता रानी का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए तीनों कार से गांव आए हुए थे। घर पूजा होने के बाद तीनों अपनी कार से आगरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर त्यागी होटल के सामने पहुंची। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता, चंदपा कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि चंद्रपाल के स्वजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कार चंद्रपाल की ही है। वह खुद ही कार को बुकिंग पर लेकर जाता था। चंद्रपाल के स्वजन दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static