हाथरसः कलर फैक्ट्री में फटा सिलेंडर, एक की मौत, 5 मजदूर बुरी तरह से झुलसे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 04:19 PM (IST)

हाथरसः अलीगढ़ रोड पर स्थित एक कलर फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। इस हादसे में एक की मौत और 5 मजदूर घायल हो गए हैं।अचानक धमाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहच बचाव कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी भी कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक फैक्ट्री तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उन्होंने आग में झुलसे करीब 6 मजदूरों को बाहर निकाला। जो बुरी तरह से झुलसे हुए थे। इन्में से एक की मौत हो गई। जबकि 5 मजदूरों का अलीगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Tamanna Bhardwaj