हाथरसः चुनाव ड्यूटी पर आए पंजाब पुलिस के जवान की मौत
punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 02:57 PM (IST)
हाथरसः हाथरस जिले में मतगणना ड्यूटी में आये पंजाब पुलिस के एक जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पंजाब के फरीदकोट से मतगणना ड्यूटी पर आये पुलिस जवान गुरमीत सिंह की शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हो गयी।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पंजाब पुलिस के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है कि हाथरस के स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थल पर पंजाब पुलिस के जवान तैनात किये गये थे।