'ठाकुर हूं, बक** मत करना...', HDFC बैंक की अफसर ने कस्टमर को दी गाली, महिला का चढ़ा पारा तो हद की पार! Video Viral
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 05:33 PM (IST)
Kanpur News : यूपी के कानपुर जिले के पनकी इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बैंक कर्मियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में बैंक के अंदर एक महिला कर्मचारी और महिला खाताधारक के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।
तफ्सील से जानिए पूरा घटनाक्रम
वीडियो में महिला खाताधारक काउंटर पर खड़ी होकर अपनी किसी समस्या को लेकर बैंक कर्मचारी से बातचीत करती नजर आती है। इसी दौरान बातचीत अचानक गरमा जाती है। आरोप है कि महिला बैंक कर्मी ने खाताधारक से अभद्र भाषा में बात की और खुद को “ठाकुर” बताते हुए दबदबा दिखाने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कथित तौर पर नाराज कर्मचारी मेज पर रखे कागज उठाकर खाताधारक की ओर फेंकने का प्रयास करती है।
यह भी पढ़ें : Lamborghini से 6 को उड़ाया... लोगों को कुचलने वाले रईसजादे को थाने में VIP Treatment! FIR से नाम भी गायब ? पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
बीच-बचाव के बावजूद नहीं रूकीं बैंक कर्मचारी
घटना के दौरान शाखा में मौजूद अन्य बैंक कर्मचारी स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में एक अन्य महिला कर्मचारी बीच-बचाव करते हुए विवाद को शांत कराने का प्रयास करती दिखाई देती है, लेकिन कथित रूप से नाराज बैंक कर्मी लगातार ऊंचे स्वर में बात करती रहती है। वीडियो में वह महिला खाताधारक से यह कहते हुए भी सुनी जाती है कि “यह बात अपने पति से जाकर करो।”
An incident of heightened tension emerged from Kanpur, where an HDFC Bank employee was allegedly seen invoking her caste during an argument with a customer.
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) February 9, 2026
A video of the heated argument has since gone viral on X, in which the employee can be heard saying, "I am a Thakur, do… pic.twitter.com/aBTSnjrHYr
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने बैंक कर्मचारी के व्यवहार को गैर-पेशेवर बताते हुए इसकी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि बैंक जैसी संस्थाओं में ग्राहकों से संयम और शालीनता के साथ संवाद किया जाना चाहिए, चाहे परिस्थिति कितनी भी तनावपूर्ण क्यों न हो।
यह भी पढ़ें : UP Police के SI अजय गौड़ का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला, 72 घंटे से लापता दारोगा की इस हाल में मिली बॉडी, महकमे में मचा हड़कंप...
नहीं स्पष्ट हुआ विवाद का कारण
हालांकि, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस मुद्दे को लेकर हुई थी। खाताधारक की शिकायत का पूरा विवरण भी अब तक सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि मामला खाते से जुड़ी किसी जानकारी या शिकायत से संबंधित हो सकता है, जिसके दौरान कहासुनी बढ़ गई। इस पूरे मामले में अब तक एचडीएफसी बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि वीडियो किस तारीख का है और बैंक प्रबंधन ने इस घटना को लेकर कोई आंतरिक जांच शुरू की है या नहीं।
फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें बैंक प्रबंधन की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। यह घटना एक बार फिर बैंकिंग सेवाओं में ग्राहक सम्मान और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

