नामाज पढ़ाता, शराब पिलाकर करता था रेप...महिला ने मारपीट और जबरन धर्मांतरण के लगाए कई गंभीर आरोप
punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 02:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट की और जबरन धर्मांतरण कराया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी जबरन उसे नामाज पढ़ाता था। उसका दावा था कि उसे लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बेटी से भी करता था अश्लील हरकतें
बता दें कि इंदिरा नगर की रहने वाली महिला पारुल कश्यप ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद नाज़िल और उसके परिवार ने जबरन धर्मांतरण कराया है। उसने दावा किया कि हाईस्कूल के दिनों में नाज़िल से दोस्ती हो गई थी। तब से उसे लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। नाज़िल और उसके परिवार ने उसे जबरन खींचने, बलात्कार का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी न केवल उसे बल्कि उसकी बेटी ट्विंकल को शराब और कोरेक्स पिलाता था। वो शराब पिलाकर रेप भी करता था। इतना ही नहीं उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें भी करता था।
न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अगवा कर अपने घर ले गया। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि नाज़िल ने उसके नाबालिग होने के बावजूद उसके साथ रेप कर दिया और वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने धमकी दी कि उससे शादी कर ले, नहीं तो उसकी न्यूड वीडियो वायरल कर देगा। उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ही निकाह करने की शर्त रखी गई। जिसके कारण उसने 18 अगस्त, 2020 को नटुवा में निकाह कर लिया।
पीड़िता को की मारने की कोशिश
आरोप है कि निकाह के बाद भी आरोपी ने उसके साथ उत्पीड़न जारी रखा। इसके बाद 2022 में उनकी बेटी हुई। आरोपी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करता था। नाज़िल कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ कॉल गर्ल्स को घर लाता था और पारुल के साथ मारपीट करता था। नाज़िल के भाई आदिल और कादिर पर भी पारुल के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की है। उसने मेडिकल रिपोर्ट समेत कई सबूत पेश किए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।