नशे में पत्नी से कर रहा था मारपीट, बीच-बचाव करने आए बेटे ने पिता की कर दी ह''त्या
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 12:53 AM (IST)
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहे एक व्यक्ति की उसकी बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात रामेंद्र सिंह (53) शराब के नशे में अपनी पत्नी अंजू से झगड़ा कर रहा था, तभी उसका बेटा सत्यम बीच बचाव करने आया तो पिता के साथ उसकी मारपीट शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोप है कि गुस्से में सत्यम ने धारदार हथियार से पिता रामेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी अंजू की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताश कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

