श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में हेड कांस्टेबल के रायफल से हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 02:03 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब अतिसंवेदनशील स्थान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गुरूवार देर रात गोली चल गई। गोलीबारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के गेट नम्बर एक पर पीएसी हेडकांस्टेबल के एके 47 रायफल से हुई, जिसमें खुद 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल सत्य नारायण के घायल हो गया। 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित हेड कांस्टेबल सत्य नारायण कासगंज के सोरो का रहने वाला है, जो 8 पीएसपी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। सत्य नारायण को श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर के गेट नम्बर एक पर 5 दिन पहले ही तैनात किया गया था।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सरकारी असलहे से हुई गोलीबारी और गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। बता दें कि गोली हेड कांस्टेबल को गोली पेट में लगी है, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालूत नाजुक बनी हुई है।

Ruby