स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- स्वदेशी टीके से कोई नहीं खतरा

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 02:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह ने आज सिविल हॉस्पिटल पहुँचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा वैक्सीन लगाने के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। प्रदेश के हर जिले में तीन केन्द्र बना कर जनता को  वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनो वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेश है। इसे हर नागरिक को लगाना चाहिए। इसमें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मंत्री ने कहा देश में वैक्सीन तो लोगों को लग ही रही है साथ ही हम कई देशों में इसे सप्लाई भी कर रहे है। यह देश के लिए अच्छी बात है कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से स्देशी है। उन्होंने कहा कि महिओं को महिला डॉक्टर ही टीका लगाएंंगी। उन्होंने कहा शरीर है हम कभी बीमार हो सकते है।  जब महामारी आई है तो हम सब की ज़िम्मेदारी है कि सब लोग टीका लगवाएं।
 
बता दें कि कोरोना वैक्सीन पहले चरण में डॉक्टर, पुलिस, को वरीयत के आधार पर लगाई गई है। उसके बाद आम नागरिकों को लगाई जा रही है। इसके लिए पहले व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके बाद। उसे कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static