पूर्व सपाध्यक्ष मुलायम सिंह की सेहत में सुधार, मेदांता अस्पताल में हैं भर्ती

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 09:54 AM (IST)

लखनऊः लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा। कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यादव को बृहस्पतिवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static