स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: दीक्षित
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 04:59 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
बता दें कि विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि यह सांस्कृतिक राष्ट्र भाव की विजय स्मृति है। हम इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना प्राणोत्सर्ग कर दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र उत्सव के इस अवसर पर हमें आपसी सौहार्द के साथ ही देश की अखण्डता को कायम रखने का संकल्प लेना चाहिये।