UP में और बढ़ेगी गर्मी! मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 01:11 PM (IST)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलो में जारी किया गया हीटवेव का अलर्ट
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आगरा में अब 12 जून तक गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अगर आज की बात करें तो वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड सबसे गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, आने वाले पांच दिनों के लिए यहां हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके अलावा कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने के आसार है।

जानें यूपी में कब एंट्री करेगा मानसून
वहीं, अब भीषण गर्मी से राहत के लिए उत्तर प्रदेश मानसून की एंट्री होनी बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री पूर्वी यूपी से होती है। मानसून की पहली बारिश साउथ वेस्ट यानी दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की एंट्री से होती है। अभी IMD के मानसून ट्रैकर के हिसाब से ये 20 जून को पूर्वी यूपी में एंट्री करने वाला है। वहीं, अगर 20 जून से पहले एंट्री होती है तो पहले बारिश शुरू होने की संभावना है।  

ये भी पढ़ें.....
- अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से आज देंगे इस्तीफा! पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया निर्णय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से आज इस्तीफा देंगे। सोमवार को अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां पदाधिकारी के साथ चर्चा की। पदाधिकारियों की सहमति के बाद अखिलेश ने करहल से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। सपा के सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को अखिलेश यादव विभानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने कन्नौज से चुनाव जीता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static