यूपी में हुई झमाझम बारिश...ओलावृष्टि से किसानों की फसलों हुआ नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 06:50 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों सहित फर्रुखाबाद के मौसम ने भी एक बार फिर करवट ले ली है। बिन मौसम बरसात और ओले पड़ने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। हालांकि गर्मी के मौसम में तापमान गिरने से राहत मिली है. लेकिन अचानक मौसम बदलने से और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अरमानों पर संकट बनकर झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में तैयार खड़ी व बोई गई फसलों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसलें गिर गईं। वहीं किसान सरसों व आलू की फसल में पहले से ही नुकसान में चल रहा था। 

आलू की मंदी व भंडारण की समस्या से जिले का किसान पहले से ही परेशान है। पिछले तीन दिनों से बिगड़े मौसम व हल्की बारिश से किसानों की धड़कनें तेज थीं। मध्य रात के बाद हुई झमाझम बारिश से किसानों का संकट गहरा गया। खेतों में लहलहाती खड़ी गेहूं की फसलें गिर गईं। कटी पड़ी सरसों और आलू के ढेर भीगने से भी किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। आलू का घाटा झेल रहे किसानों को गेहूं आदि फसलों पर उम्मीद टिकी है। बारिश में गेहूं की फसलें गिरने से किसानों के रहे सहे अरमानों पर भी पानी फिर रहा है।

अमृतपुर क्षेत्र में गेहूं की फसलें गिरने से बड़ा नुकसान हुआ है। जिले में 7380 हेक्टेयर गेहूं की फसल किसानो की तैयार खड़ी थी जिसमे बड़े पैमाने बारिश के चलते नुकसान  हुआ है किसानों की इन फसलों पर टिकी उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। बही पुरे मामले पर जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया की बारिश से जो किसानो का नुकसान हुआ है सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया की फसलों के नुकसान का आकलन कर जल्द ही भरपाई की जाएगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj