यूपी में बदले मौसम के मिजाज, दिन में निकलेगी तेज धूप, बढ़ेगी गर्मी

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 11:06 AM (IST)

लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ के आसापास सभी जिलों में तेज धूप के आसार हैं। वहीं तेज धूप होने के कारण तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज सुबह का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दिन में तापमान और भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश की किसी प्रकार से कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा। लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।

किस जिले में रहेगा कितना तापमान
कानपुर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री, गोरखपुर में न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 32, इलाहाबाद में न्यूनतम 16 और अधिकतम 34 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम 15 और अधिकतम 31 डिग्री, आगरा में न्यूनतम 15 और अधिकतम 33 डिग्री और गाजियाबाद में न्यूनतम 15 अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Punjab Kesari