हेमंत सरकार ने बंद की महिलाओं नाम पर 1 रुपए में संपत्ति पंजीकरण योजना

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 01:25 PM (IST)

रांचीः झारखंड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार ने राज्य में महिलाओं के नाम पर 1 रुपए में सम्पति की निबंधन योजना को बन्द करने का फैसला लिया है। राज्य की हेमंत सरकार की राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे सम्बन्धित अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी कर दी है।

गौरतलब है कि झारखंड में पूर्व कि बीजेपी या कहे कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के नाम पर 50 लाख रुपए तक की सम्पति का निबंधन 1 रुपये में करने की शुरुआत की थी। अब इसे झारखण्ड की वर्तमान हेमंत सरकार ने इस योजना को बंद करने का निर्णय लिया है। इससे सम्बन्धित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। हेमंत सरकार के इस फैसले के बाद अब 1 रुपये में होने वाली रजिस्‍ट्री का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पाएगा।

इस मामले में सरकार का मानना है कि इस योजना से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में राजनीति गरमाने की आशंका बढ़ गई है। झारखंड में नारी सशक्तिकरण के लिए इस योजना को शुरू करने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के तेवर इस मामले को लेकर तल्ख हो सकते हैं।
 

Edited By

Diksha kanojia