पाकिस्तान से दुल्हन लाकर बना था हीरो, अब रेप मामले में फंसा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 03:52 PM (IST)

बरेली: पाकिस्तान की बेटी को दुल्हन बनाकर चर्चा में आएं अलीशान वसीम के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 5 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि उसकी दोस्ती अलीशान से जिम में हुई। जिसके बाद अलीशान महिला के घर आने जाने लगा। अलीशान ने महिला की बेटियों का दाखिला भी देहरादून में कराने में मदद की। इस दौरान अलीशान ने 2015 में दिल्ली में महिला शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वो गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं 2017 में उसने 5 लाख रुपए भी ठग लिए।

वहीं इस मामले में एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान का कहना है कि महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में अलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अलीशान का निकाह दिसंबर में ही पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हफ़्जा से हुआ था। लंबे समय के बाद पाकिस्तान की कोई बेटी बरेली की बहू बनी थी। जिसके कारण ये मामला मीडिया के सुर्खियों में भी रहा।