25 फुट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 02:20 PM (IST)

नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 25 फुट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने हादसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई है। यहां सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बारे में डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने बताया कि, कार सवार अलीगढ़ से नोएडा आ रहे थे। ये सभी नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, फिलहाल घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static