तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, 2 किशोरों की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 12:41 PM (IST)

कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दरअसल, ट्रैक्टर कासगंज से नौरथा गांव जा रहा था। ट्रैक्टर में चालक सहित 2 किशोर और एक युवक सवार थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दोनों किशोरों की मौत हो गई। जबकि चालक व युवक घायल हो गए। भयानक हादसा देखकर राहगीर सहम गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Tamanna Bhardwaj