बहुचर्चित उन्नाव बलात्कार प्रकारण में उच्च न्यायालय की सराहनीय भूमिका : प्रमोद तिवारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 05:03 PM (IST)

इलाहाबादः कांग्रेस ने उन्नाव बलात्कार मामले में दिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका और लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था मजबूत होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने  कहा कि उच्च न्यायालय ने समय-समय पर ऐतिहासिक निर्णय देकर आम जनता का न्यायपालिका में विश्वास को मजबूत किया है। यदि न्यायालय मामले में संज्ञान नहीं लेती तो अन्य मामलों की तरह यह भी दो-चार दिन शोर शराबा के बाद समाप्त हो जाता।  

तिवारी ने कहा कि बलात्कार की पीड़िता के बार-बार पुलिस का दरवाजा खटखटाने और मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बावजूद आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। उसे निर्ममता से पीटा गया और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की अहम भूमिका के कारण ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका से न्यापालिका और लोकतंत्र में जनता की आस्था मजबूत हुई है। न्याय की हत्या होते हुए ऐसे प्रकरण पर जनहित याचिका स्वीकार कर उच्च न्यायालय ने साहसिक और जनविश्वास को कायम रखने वाला निर्णय दिया। 

Ruby