अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर हिन्दू महासभा ने जताई चिंता, कहा- सत्ता हस्तांतरण विश्व के लिए खतरे की बात

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 08:21 PM (IST)

अलीगढ़ः पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान में पिछले कई दिलों से चली आ रही सत्ताधारी पार्टी व तालिबान के बीच अब लगातार तालिबानी लड़ाकों का पूरे देश भर में कब्ज़ा होता जा रहा है। अफ़ग़ानिस्तान में इस समय वहाँ रह रहे लोगों के लिए बहुत ही दयनीय हो चली है। इस प्रकार से सत्ताधारी लोगों से तालिबान द्वारा छीनी जा रही देश किस सत्ता को लेकर हिन्दू महासभा ने भी बयान जारी किया है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा है कि इस प्रकार से सत्ता का हस्तांतरण सम्पूर्ण विश्व के किये खतरे की बात है। साथ ही मांग की है कि अफ़ग़ानिस्तान में फंसे हिंदुओं को तत्काल एयरलिफ़्ट कराकर अमेरिका व अन्य देशों की तरह भारत लाया जाए।

पाण्डेय ने कहा कि अफगानिस्तान में जिस प्रकार से सत्ता का हस्तांतरण तालिबान के हाथों में हो रहा है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  संपूर्ण विश्व के लिए ये एक ख़तरा है खासकर अमेरिका के लिए क्योंकि वह अपने आप को महाशक्ति बताता है। अमेरिका के मुँह पर तमाचा तालिबान ने मारा है। अमेरिका के हटते ही तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान का कब्ज़ा हो गया है, 20 साल अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान में रहा और तालिबान को ख़त्म नहीं कर पाया इससे अमेरिका को उसका मूल्यांकन करना चाहिए। हमारी ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ये मांग है कि जो कनून भारत में पास हुए हैं उनके हिसाब से जितने भी हिन्दू इस समय अफ़ग़ानिस्तान में रह रहे हैं उनको यहाँ से सेना भेजकर एयरलिफ्ट कराया जाए। उनको भारत लाया जाए और भारत की नागरिकता दी जाए।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi